व्हाट्सएप्प के इन 7 तरीकों से आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी कुछ ही सेकण्ड्स में।

व्हाट्सएप्प के इन 7 तरीकों से आपकी सारी समस्या हल हो जाएगी कुछ ही सेकण्ड्स में।



1. कोई भी ऐसा झूठ वायरल SMS व्हाट्सएप के ज़रिए अगर आपको मिलता है तो आप उसको आगे फैलने से रोक सकते हैं।इस फीचर को व्हाट्सएप्प झूठी खबरों को रोकने के लिए लाया हुआ है। इस फीचर से आप यह पता कर सकतें है कि वायरल मैसेज फ़ोन पर ही बनाया गया है , इस मैसेज की फारवर्ड होने की फ्रीक्वेंसी को व्हाट्सएप्प जान जाता है और आपको नोटिफाई कर देता है कि पहले भी यह मैसेज फारवर्ड हो चुका है ,अब यह व्हाट्सएप्प चलाने वाले पर निर्भर करता है कि वह इसको आगे भेजना चाहता है या खत्म करना चाहता है।


2.  अब आप अपनी D.P यानी प्रोफाइल पिक्चर भी सिक्योर कर सकतें है, दरअसल शुरुआत में यूजर्स दूसरे की प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड करके अपने फ़ोन में रख लेते थे और बहुत ज़्यादा इसका मिसयूज कर रहे थे , पर अब ऐसा नहीं कर पाते है। यह फीचर यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बढाता है।


3. ग्रुप वीडियो कॉलिंग और ग्रुप वॉयस कालिंग है कमाल की, यह करने के लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप्प पर कॉल करने होगा जैसे है सामने वाला व्हाट्सएप्प काल को उठा लेगा उसके बाद स्क्रीन पर सबसे ऊपर सीधे हाथ पर अन्य पार्टिसिपेंट को जोड़ने का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें और फिर अन्य पार्टिसिपेंट को सेलेक्ट कर लें और जोड़ ले। चाहे वौइस् हो या वीडियो कॉल दोनों में एक ही तरीके से बाकी लोगो को जोड़ा जाता है।





4. अगर कोई काम को करना भूल जाते है तो भी व्हाट्सएप आपकी मदद करता है बस आपको व्हाट्सएप्प के अलावा एक और ऐप्प डाउनलोड करना होगा Any.do और इसको जोड़ना होगा व्हाट्सएप्प से इस एप्प को प्रीमियम भरने के बाद खरीदा जाता है और यह एप्प उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनका काम व्हाट्सएप्प से चलता है और वह लोग जो  पूरा दिन बिजी रहते है।


5.कॉल का इंतज़ार खत्म हो जाएगा इस फ़ीचर से , इसकी मदद से आप अगर दूसरे कॉल पर हैं तो व्हाट्सएप्प पर कोई और कॉल आजाये तो आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा इस नोटिफिकेशन की मदद से आप उस कॉल को कट या रिसीव कर सकतें है।



6. बिना किसी के मर्ज़ी के अगर आपको कोई भी किस भी ग्रुप में जोड़ देता है तो अब उसकी मर्जी नहीं आपकी मर्जी चलेगी। अब यह आप तय करेंगे कि कौन आपको ग्रुप में डाल सकता है और कौन नही यह बिल्कुल नया फीचर है जिससे आपकी प्राइवेसी भाड़ जाती है , और काफी लोग इस फीचर को पसंद कर रहे है। अगर आप जानना चाहते है कि किसी भी फेक  ग्रुप से जैसे बचें तो यहां क्लिक करें।


7.  अपनी बात चीत को रखना चाहते हैं निजी तो करें इस फीचर का इस्तेमाल इससे आपको आपकी चैट में काफी सहूलियत रहेगी। इसमें पहले आप यह जान ले कि किस चैट को छुपाना चाहते है । फिर उस पर राइट स्वैप कर दें और आर्काइव बटन पर टैप करें, यह क्रिया करने से आपकी चैट Hide हो जाएगी।

अगर आप एंड्राइड इस्तेमाल कर रहें हैं तो चैट को लंबा टच करें इसके बाद ऑप्शन आएगा Archive का ऊपर की तरफ , जिस पर टच कर दें आपकी चैट छिप जाएगी, वापस करने के लिए  उस कांटेक्ट को सर्च करें वहां पर unarchived पर दोबारा क्लिक कर दें सारी चैट unhide हो जाएगी।

Post a Comment

0 Comments