इंजीनियर ने अपनी ही पत्नी की कर दी चाकू से हत्या फिर खुद खाली फांसी । बच्चों का भविष्य खतरे में

Wife-Knife-Murder
बाबा हरिदास नगर  स्थित एक मकान में संगीन मामला सामने आया है जिसमें पति पत्नी की मृत्यु हो चुकी है , पति पेशे से इंजीनियर था जिसने अपनी पत्नी को मारने के बाद खुदको फांसी लगा ली। धारदार चाकू से एक के बाद एक वार करने के पश्चात जब पत्नी की सांसें रुक गयी तो पति ने खुद को भी मौत के घात उतार दिया।पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो वह घटना स्थल पर पहुंची और वहां पहुंच कर वह भौंचक्की रह गयी , घर के अंदर बिस्तर पर पत्नी का शव खून से लथपथ था और दूसरे कमरे में पति की पंखे से झूलती लाश। अब  बस परिवार में दो बच्चे ही बचे हैं।

दरअसल पति के सिर पर 13लाख का लोन हो चुका था  उनका इसी वजह से अपनी पत्नी से रोज़ झगड़ा होता रहता था।
इसके चलते वह तनाव ग्रस्त रहने लगे और झगड़ों से भी काफी परेशान रहते थे। शुक्रवार रात को जब वह घर आये तो बच्चों के साथ खाना खाया और सब सामान्य चल रहा था, फिर वह अपने कमरे में चले गए और बच्चे अपने कमरे में पर थोड़ी देर बाद चीखने चिल्लाने की आवाज़ आयी तो बच्चे कमरे की ओर जाकर बोले क्या हुआ इस पर उनके पिता ने उन्हें भगा दिया। सुबह जब बच्चों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि माँ का शरीर खून से लथपथ है उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद ली और पुलिस को बुलाया गया। अब बच्चों का जीवन खतरे में है दोनों बच्चों की उम्र 13 वर्ष और 15 वर्ष बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments