भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब आतंक वादियों के निशाने पर है। केंद्र सरकार के लिए गए फैसलों के बाद यह बात सूत्रों से मिली है कि रविवार को दिल्ली के राम लीला मैदान में प्रधान मंत्री रैली के दौरान उनपर आतंकवादी भीड़ में हमला कर देंगे, जैसे ही यह खबर दिल्ली पुलिस और एस. पी.जी टीम को मिली वह सतर्क हो चुके है, और इंतेज़ाम काफी कड़े कर दिए गए है। पुलिस का यह बयान है की जैशे मोहम्मद ने कुछ नौजवानों को दिल्ली भेजा है ताकि वह इस काम को अंजाम दे सकें।जगह जगह पर बेरिकेडिंग और तलाशी जारी है, खुफिया एजेंसियों की मानें तो उनका कहना है कि नागरिकता कानून ,धारा 370, राम-जन्म भूमि के मुद्दों को लेकर आतंकियों ने ऐसे कदम उठाने का सोचा है।
आपको बता दे कि रविवार को प्रधान मंत्री रैली में लोग काफी ज़्यादा होंगे और दंगे फिर से भड़क सकतें है जिसके मद्देनज़र सिक्योरिटी बढ़ा दी है हर नाके पर चेकिंग हो रही है। इस रैली में बी जे पी के अन्य मंत्री भी शामिल रहेंगे।


0 Comments